तो क्या देश के विरुद्ध साजिश कर रहे राहुल गांधी
सेना में 10 प्रतिशत सवर्णों का दबदबा है। सारा धन उनको जाता है। सेना में उनका कंट्रोल है। नौकरशाही, न्यायपालिका सब जगह कब्जा है। राहुल गांधी का यह बौखलाहट में दिया गया बयान नहीं है। यह पढ़ाया हुआ, प्रायोजित बयान है। कहीं से डील जैसा लगता है।
कांग्रेस देश को तोड़ने में लगी है। पहले बीजेपी यह आरोप लगाती है। अब इसको आम आदमी भी सही समझने लगा है। राहुल गांधी अक्सर यही करते है।
मतदाता सूची पुनरीक्षण से लेकर, वोट चोरी, ईवीएम घोटाला, नागरिकता कानून, राम मंदिर, कश्मीर में 370, किसान बिल, चीन से झड़प, पाक आतंकी अड्डे पर भारत का स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर सरीखे कई मुद्दे पर राहुल अक्सर ऐसे बयान देते है जिससे आग भड़के।
इतना ही नहीं राहुल ने नेपाल में जेन जी के आंदोलन के बाद। भारत के जेन जी को भी भड़काया। साफ तौर पर गृह युद्ध के लिए उकसाया। वह तो भला है देश का, सब समझता है।
तब भी, राहुल गांधी का सेना का बयान ज्यादा खतरनाक है। यह तब है जब 60 साल तक कांग्रेस का शासन रहा। जो देना था दे देते। कौन रोके था। अब जब सत्ता नहीं है, तो भड़काऊ बयान देते रहना है। पर इसी का जबाव जनता देती है। बिहार चुनाव में भी जनता जबाव देगी। देश प्रथम।
हा हा | सब गोदी मय |
जवाब देंहटाएं