30 अप्रैल 2017

ट्रेन से कट कर छह की मौत

रेलगाड़ी से कटकर 6 लोगों की मौत

बिहार शेखपुरा जिले के सिरारी रेलवे क्रासिंग के पास रेल पटरी से गुजर रहे 6 लोगों की मौत मालगाड़ी से कटकर हो गई। यह हादसा 8:00 बजे शाम में हुई। हादसे की वजह यह बताई जा रही है कि रेल पटरी से गुजर रहे लोग तेज आंधी और तूफान की वजह से मालगाड़ी को नहीं देख सके और उस की चपेट में आ गए। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं । स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को सदर अस्पताल  इलाज के लिए भेजा गया है । मरने वालों में सिसमा और महासोडा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मतलब निकल गया तो...