13 मार्च 2025

बाजार में प्रधानमंत्री की अपील का होली में दिखा असर

प्रधानमंत्री की अपील का दिख रहा है असर 

होली के अवसर पर प्रधानमंत्री के अपील लोकल फॉर भोकाल का असर दिखाई पड़ रहा है ।  बाजार में हमेशा की तरह चाइनीस पिचकारी की प्रचुरता दिखाई नहीं पड़ती है। 

भारतीय पिचकारी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। पूछने पर दुकानदारों ने बताया कि भारतीय पिचकारी ही चीनी पिचकारी से कम कीमत पर उपलब्ध है । 
और खोजबीन करने पर पता चला की लोकल और भोकल अभियान में इसका असर हुआ है ।  बाजार में लोकल निर्माण किए गए सामग्री की खरीद बढ़ने से दुकानदारों में भी रुचि बढ़ी और इसका निर्माण भी अधिक होने लगा। 
 चाइनीस सामान से थोड़ी कम गुणवत्ता का भारतीय सामान भले है परंतु इसकी कीमत भी चीनी से कम है ।  इस वजह से इस बार बाजार में भारतीय पिचकारी की धूम देखी जा रही है। लोकल  का असर इसे माना जा सकता है और आम लोगों के द्वारा इसके लिए किया गया प्रचार भी असरदार है। 
तस्वीरों में होली का बाजार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मतलब निकल गया तो...