17 नवंबर 2017

रातो रात अरबपति हुआ बासुदेव

रातों-रात अरबपति हुआ बासुदेव यादव

शेखपुरा (अरुण साथी)

जी हां शेखपुरा जिले के घाटकुसुंबा निवासी वासुदेव यादव रातों-रात अरबपति हो गया। यह कोई कहानी नहीं बिल्कुल हकीकत है। वासुदेव यादव के खाते में 999567070 रुपए जमा हो गए। 25000 वेतन पाने वाले वासुदेव एक राजस्व कर्मचारी के रूप पर तैनात हैं और उनके खाते में इतना रुपया रातोरात स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की गलती से आ गया। यह गलती स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सिकंदरा शाखा (जमुई) से की गई है।

इस संबंध में राजस्व कर्मचारी वासुदेव यादव ने बताया कि उनको जब इस बात की जानकारी मिली के उनके खाते पर 99 करोड़ रुपए आ गए हैं तो उनकी उनको बहुत परेशानी हुई और शाखा प्रबंधक से मिलकर इस की छानबीन की तो पता चला के सिकंदरा (जमुई जिला) के शाखा से यह रुपया उनके खाते पर जमा हो गया है। उसी शाखा में उनका खाता भी है। बाद में सिकंदरा शाखा के प्रबंधक से संपर्क कर यह पैसा लौटा दिया गया तब जाकर उनको राहत महसूस हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें