1
डी राजा
मनमोहन, सोनीया औ करूणा की निधी है राजा?
गैर सरकारी खजाने को भरने की विधी है राजा?
2
प्रणव मुखर्जी
मैडम जी
विपक्ष से संसद नहीं चलने पर माफी मंगवाना है
क्योंकि
मैडम
उल्टे चोर के कोतवाल को डांटने का जमाना है!
3
कांग्रेसी सरकार
आर्दश, स्पेक्टरम और कॉमनबेल्थ
घोटालों की बैंड बजाएगें,
आतंकवाद को धर्म की चासनी में डुबो
चाव से चवाएगें।
ज्यादा चूं चपड़ किया तो
तुमको भी इसमें फंसाएगे।





