08 जुलाई 2010

स्वर्ण व्यवसाई को गोली मारी, दो सहोदर भाई गम्भीर रूप से जख्मी।

बरबीघा में सरे शाम दो स्वर्ण व्यावसाई भाई को गोली मार दी गई है। दोनों भाई को चिन्ताजनक हालत में अस्पताल कें प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। सबसे दुखद पहलू यह कि घटना के दो घंटे बीत जाने के बाद भी बरबीघा की पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी और न ही अस्पताल और नहीं घटना स्थल पर ही बरबीघा पुलिस पहूंच सकी। घटना कें सम्बंध में प्राप्त समाचार के अनुसार ढब्बा बाजार में जेवर की दुकान चलाने वाले स्वर्ण व्यापासी जमुना साव के पुत्र सुधीर कुमार एवं सुनील कुमार दुकान बन्द कर करीब आठ बजे आ रहे थे कि खचींचा गली से पहले सुनसान जगह पर उन्हें गोली मार दी गई। दोनों की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है। अशंका व्यक्त की जा रही है कि लूट की धटना कों अंजाम देने के क्रम में यह बारदात हुई है। घटना स्थल पर दो तीन चप्पत तथा दो गोली के खोखों समाचार पे्रशन तक विखरे परे थे। पिड़ित के परिजनों का बुरा हाल है और वे किसी से पुलिस को खबर करने की गुहार लगा रहे थे। राष्ट्रीय सहारा के द्वारा जब इसकी सूचना पुलिस कप्तान को दी गई तब जाकर बरबीघा पुलिस हरकत में आई  और  अस्पताल पहूंची। पुलिस कें इतने विलंब से पहूंचने को लेकर लोगों में अक्रोश बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

मतलब निकल गया तो...