22 जनवरी 2011

26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस... चैंकिए मत नमूना देखिए।


26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस है। जी हां यह मनना है बरबीघा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी का। बरबीघा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के द्वारा 26 जनवरी को झण्डोत्तोलन को जो आमंत्रण पत्र अपने हस्ताक्षर से जारी किया गया है उसमें 26 जनवरी को स्वतंत्रता दिवस होने की बात कही गई।

ऐसा करने वाले महोदय प्रखण्ड विकास पदाधिकारी वे है जिन्हें नीतीश कुमार की सरकार ने प्रमोट कर वीडियो बनाया है।
पत्र का नमूना

पत्र का मजमून कुछ इस तरह का है। कार्यालय, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बरबीघा, अन्य वर्षों के भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन 26 जनवरी 2011 को प्रखण्ड कार्यालय के प्रांगण में 8. 30 बजे प्रातः झण्डोतोलन किया जाएगा जिसमें आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है। इसके बाद नीचे में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी का हस्ताक्षर किया गया है। इस पत्र के माध्यम से प्रखण्ड प्रमुख, अंचलाधिकारी, आरक्षी निरीक्षक सहित अन्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस पत्र के माध्यम से लोगों को झण्डोतोलन की जानकारी दी गई है पर गणतंत्रता दिवस की जगह स्वतंत्रता दिवस लिख दिया गया और इस बात की चर्चा बरबीघा में जोरों पर है। जब पदाधिकारी के द्वारा इस तरह की गलती की जा सकती है तो आम लोगों को क्या हाल होगा समझा जा सकता है।

5 टिप्‍पणियां: