रामायण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रामायण लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

03 मई 2020

काश की सीता के लिए धरती नहीं फटती

स्वयंभू भगवान
घोषित होने हेतु
अपने पराये को
निकृष्ट, पापी, कलंकिनी
घोषित करना ही पड़ता है
मर्यादापुरुषोत्तम होने के 
लिए स्त्री की अग्निपरीक्षा
लेनी ही पड़ती है

कलंकिनी हो वनवासिनी
सीता के लिए
कल धरती फटी थी
और वह उसमें समा गयी

आज की सीता 
भी हमारे आसपास
कलंकिनी घोषित हो
अग्नि में समा जा रही
और हम 
मर्यादापुरुषोत्तम
बने पूजनीय हो 
जाते है..

काश की सीता के लिए
धरती नहीं फटती
और वह जीवित रह
नारी सशक्तिकरण
का प्रतीक बनती
तो जाने कितनी
सीता आज जीवित
रहती....



Featured Post

मतलब निकल गया तो...