25 फ़रवरी 2012

भरी सभा में पत्रकारिता का चीरहरण किया काटजू ने।


अरूण साथी।
प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जस्टिस मार्केंडय काटजू ने जब बिहार मंे मीडिया आजाद नहीं कहा तो पूरे देश में नीतीश कुमार को रॉबीन हुड की तरह प्रस्तुत करने वाले मीडिया हाउस, चारणी करने वाले पत्रकारों, संपादको, बुद्धिजीवियों और बिश्लेषकों को झटका लगा। लगा जैसे किसी ने उन्हें नंगा कर आइने के सामने ला कर खड़ा कर दिया। पटना विश्वविद्यालय के प्राचार्य ने तो बाजाप्त समारोह में ही इसका विरोध किया। पर जस्टिस काटजू तब भी चुप नहीं बैठे और कहा कि इससे बेहतर स्थिति पहले की सरकार में थी, कम से कम मीडिया आजाद थी। सच क्या है। जो काटजू साहब ने कही है वह या कि कुछ और? जब इसके धरातलिय सच्चाई जाननी चाही तो वह आज के अखबर के रूप में सामने आ गई। एक मात्र राष्ट्रीय सहारा को छोड़ कर किसी दूसरे अखबार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित नहीं करके अपनी गुलामी की बेलज घोषणा कर दी। प्रभात खबर ने दूसरे पन्ने पर इसे जगह दी है। मुख्य अखबार कहे जाने वाले दैनिक जागरण एवं दैनिक हिन्दुस्तान ने इस खबर को इस रूप में प्रकाशित किया कि पाठक दिग्भ्रमित हो जाए। अखबारों ने प्राचार्य लालकेश्वर सिंह के विरोध को प्रमुखता से प्रकाशित किया जबकि महोदय जदयू विधायक उषा सिंह के पति होकर सरकार से उपकृत है और इसकी जानकारी मीडिया के महोदयों को भी है।

बिहार का यही सच है। देहात की एक कहावत है, बाहर से फिट फाट, अंदर से मोकामा घाट। मतलब बाहर से सबकुछ बढ़िया है और अंदर से जर्जर। अखबारों में प्रति दिन छपने वाली खबरें सरकार का गुणगान करते हुए होती है जैसे कि अखबार न होकर सरकार का मुख्यपत्र हो। बिहार में कस्बाई पत्रकारों को भी पता है कि सरकार के विरोध की खबर नहीं छपनी है और इसी वजह से विपक्ष भी मन मार कर बैठ गया है।
बिहार में नौकरशाही बेलगाम है। पक्ष-विपक्ष और मीडिया नौकरशाहों पर उंगली उठाने की हिमाकत नहीं करते। लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की जगह कहीं नहीं है। सत्ता के मंत्रियों को घुड़की दे कर चुप करा दिया जाता है और उनपर नकेल के लिए नकचढ़े सचिव को रखा गया है।
भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी जैसे गरिमामई पद पर कर्मचारी स्तरिय भ्रष्ट्र और पांच पांच बसुलने वालों को अतिपिछड़ा राजनीति के तहत प्रमोट कर बैठा कर उपकृत कर दिया गया है और खमियाजा गरीबों को भुगतनी पड़ रही है। इंदिरा आवास से लेकर जाति आवास में खुले आम धूस लिया जाता है। सेवा का अधिकार का ढीढोरा पीट दिया गया है पर सच इतर है। जिस प्रमाण पत्र को बनाने के लिए पहले 10 रू. खर्चने पड़ते थे वह अब 500 मे बिकता है। 21 दिन में प्रमाण पत्र बनाने का प्रावधान कर दिया गया है पर बनाया नहीं जाता और एक दिन मे ंबनाने का चार्ज 500, दो दिन का 300 तथा पांच दिन का चार्ज 200 निर्धारित कर दिया गया। न तो इसकी खबर छपती है और न ही कोई फर्क ही पड़ता है।
बात शिक्षा का करें तो साईकिल राशि, पोशाक राशि का वितरण ही विद्यालयों को काम रह गया है। पढ़ाई प्राथमिक विद्यालयों से लेकर कॉलेज तक कहीं नहीं होती। हाजरी बनाने के लिए स्कूल को खोला जाता है फिर बंद कर दिया जाता है। मैट्रीक की परीक्षा अभी चल रही है और आलम यह कि जम कर नकल की छूट है।
गांव में गली गली बिकते शराब आने वाले दिनों में एक नए बिहार की नींब रख रही है। सड़क बन रही है पर उसपर शराब कें नशे में धुत्त चालक दर्जनों को रौंद रहा है। गांव की गलियों में फागुन की लोकप्रिय होली की जगह शराबियों का हुड़दंग दिखने को मिलता है।
सबसे बड़ा दाबा अपराध को लेकर किया जाता है पर इसका सच कुछ ईतर है और बिहार में सब काम बुद्धि से किया जा रहा है। मशलन, हत्या के केस को ओडी का केस बना कर दर्ज कर लिया जाता है। अपहरण, डकैती, बलात्कार तक का केस दर्ज करने के लिए नाको चने चबाना पड़ता है। केस ही दर्ज नहीं होगा आकड़ों का अपराध कमेगा ही।
मजदूरों का पलायान कहीं नहीं रूका है। पलायन करने वाले मजदूरों का गांव विरान नजर आएगा। दलितों के वस्तियों में इसे देखा जा सकता है। नरेगा मे लूट है। मजदूर बाहर और उनके नाम पर पैसा अंदर। विकास योजनाओ में 40 प्रतिशत कमिशन। कहां जा रहा है बिहार।
पर मीडिया में यह सब नहीं दिखता? करोड़ों के विज्ञापन का खेला है। मालिकों की तिजौरियां भरनी चाहिए। बस।

पर ऐसी बात भी नहीं की बिहार में क्रान्तिकारी पत्रकारिता मर गई है बहुत लोग है जो बिहार में मीडिया पर लगे सेंसरशीप की आग में जलते हुए तिलमिला रहे है। पर वे एक अदद नौकर होकर वेवश हो इंतजार कर रहें है। काटजू ने पटना विश्वविद्यालय के आयोजित समारोह सभा में पत्रकारिता का चीरहरण किया और कहीं कोई कृष्ण नजर नहीं आता।

21 जनवरी 2012

सोशल साइट्स पर प्रतिबंध के बहाने- कुछ गंदगी भी आने दो.. कब तक धर्म की आड़ में सच से मुंह छुपाते रहोगे?


(अरूण साथी)
आज सुबह ही गांव में रहने वाला एक किशोर रामशंकर साई सिंह ने अपने दोस्तों को निधि से बचने की सलाह दी है, निधि एक फेक एकाउंट है जिसपर पोर्न तस्वीरें रहती है, यह रामाशंकर के विचारों की सकारात्मक अभिव्यक्ति थी। निधि यदा कदा मेरे वाल पर भी चस्पा हो जाती है और पहले मैं उसे खोल कर देखता हूं फिर कहीं कोई मेरे वाल पर इस तरह की नंगी तस्वीर देख न ले उसे डीलीट कर देता हुं। 
सन्नी लियोन जब बिग बॉस के घर आई तो मैं भी उत्सुक हुआ और गूगल देवता की मदद से उसे ढूंढ निकाला। बाद में पता चला कि सन्नी को ढूंढना सब रिकार्ड तोड़ दिया, मैं ही नहीं कई दिवाने है, और फिर यह बहस चल रही है नैतिक की....

जब से सोशल साइटस पर प्रतिबंध की बात सुन रहा हूं तब से कुछ न कुछ पढ़ने को मिल रहा है। अभी अखबारों में प्रवचन तो कभी चैनलों पर। विचित्र दुनिया है, प्रतिबंध लगा कर सुधारने की प्रवृति अभी तक बची हुई है? भला कैद खाने में भी कोई सुधार होता है? जब से होश संभाला है तब से ही यह सुनता आ रहा हूं, यह न करा,े वह न करो, यह भला है यह बुरा? किसी ने तय ही नहीं करने दिया मुझे, भला क्या और बुरा क्या? उपदेशकों का बोल-वचन भी बड़ा ही प्यारा होता है, अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं की हम बहक जाए और धार्मिक भावनाओं का लिहाज न करें अथवा धर्म को बिगाड़ने का प्रयास करें। कुछ लोगों को राजनेताओं के उपर बने कार्टून और फेक तस्वीरों से भी आपत्ति है और फिर मामला न्यायालय में गया और आदेश आ गए प्रतिबंध लगा दो।

सबसे पहला तर्क धर्म को लेकर है। धर्म के विरूद्ध है सोशल साइट्स। तब मुझे बड़ी प्रसन्नता होती है जब सोशल साइटस पर किशोर, युवा और बुजुर्ग तीन पीढ़ी एक साथ विचारों को अभिव्यक्त करतें हैं। कोई धर्म के खिलाफ लिखता है तो कोई फोटो चिपका देता है। कोई उसके उपर कॉमेंट करता है। मतलब कि यह एक ऐसा मंच जहां खुले मन से हम अपने विचार रखते है। कोई रोकने टोकने वाला नहीं। तब क्या धर्म को इन विचारों से खतरा है और वह नष्ट हो जाएगा? कैसा है यह धर्म जो इतनी छोटी सी बात से भी डर जाता है। जो कुछ पोस्ट और कार्टून से खराब हो जाएगा। हजारों सालों से हमनें जिस धर्म की आड़ में आजादी को कैद कर रखा है उस धर्म ने हमें यही सिखाया है। बड़ी लंबी चर्चा होगी यदि इस में फंसे की धर्म क्या है? बस इसी में रहते है कि क्या धर्म का आधार इतना कमजोर है कि वह नेट पर कुछ पोस्टों से खराब हो जाएगा? धर्म शाश्वत और ईश्वरीय है, तब फिर यह इतना कमजोर कैसे हो सकता है? और जिस धर्म का आधार ईश्वर है उस धर्म की चिंता हम क्यों कर रहें है? निरा बुद्धू हैं हम या फिर खुद को ईश्वर से उपर मान रहें है? छोड़ दो भाई धर्म यदि वास्तविक धर्म है तो उसे कुछ नहीं होने वाला। कहा भी जाता है कि सोने की परीक्षा आग में तपा कर ही होती है, तो तपने दो धर्म को इस आग में।

एक बात तो हमे सोंचनी ही होगी कि हजारों सालों से हम कह रहें हैं कि जमाना खराब है, हम पापी है, हमे सुधरना होगा। इसके लिए तरह तरह के प्रतिबंध लगाए, नियम बनाए, यज्ञ-प्रवचन से लेकर बुर्का तक पहना दिया और आप ही कहतें है कि वर्तमान समय सबसे बुरा है। तब धर्म और धार्मिक ग्रंथों के औचित्य के उपर ही सवाल नहीं उठाता? यदि वे सही होते तो जमाना खराब कैसे होता? और अगर जमाना खराब है तोे फिर वे सही कैसे? 

सलमान रस्दी का मामला बड़ा ही हस्यास्पद है और कई बौद्धिक मठाधीश महोदय उनके आने का विरोध कर रहें है इनमें से कुछ वही है जिन्होनें ही एम एफ हुसैन के विरोध किए जाने का विरोध किया था? कुछ मां सरस्वती की पेंटिंग मंे अश्लीलता देख लेते है तो कुछ मीड नाइट चिल्डेन के सच का सामना नहीं करना चाहते।

और अन्त में मैं उन माननीय नेताओं से कहना चाहूंगा जिन्होंने नेताओं प्रति यहां पर गुस्सा देखा है उन्हें इससे सबक लेना चाहिए न कि वहीं राजनीति की वही उलटबंसी यहां भी बजाऐं और देश का बंटाधार कर दें।
यह दोहरी जिंदगी कब तक। तय करने दिजिए सारे रास्ते इस नई पीढ़ी को, जिसे हजारों सालों से आपका धर्मिक प्रवचन, तत्वज्ञान और तालीबानी फरमान अपने हिसाब से नहीं सुधार सका। हमने कोई रास्ता बनाया ही नहीं और हजारों सालों से चिल्ला रहें है युवा रास्ते से भटक गए है!

19 जनवरी 2012

जमाना तो बोन लेस का है फिर कबाब में हड्डी क्यों बनते हो जी....(व्यंग)


अरूण साथी..

बदलते जमाने के साथ साथ जमाने का चलन भी बदल गया है। इस चलन में एक नया चलन स्याही फेंकने का जुड़ गया है वह भी उनपर जो कबाब में हड्डी बनतें है। पहले का दौर और था जब राजा महाराजा कबाब मंे हड्डी पसंद करते थे और बिरबल दरबार की शोभा बढ़ाते थे पर आज जमाना बदला है और कुछ लोग हैं कि बदलना ही नहीं चाहते। उनको यह समझ ही नहीं कि आजकल कबाब में हड्डी लोगों को पसंद नहीं और बोन लेस कबाब ऑन डिमांड है। बाबा ढावा से लेकर दिल्ली के दरबार तक बोन लेस कबाब की ही डिमांड है। अब लोग भी किसिम किसिम के है किन्हीं को शाही बोन लेस कबाब पसंद है तो किन्हीं को मुगलई बोन लेस कबाब। दोनांे कबाब के डिमांड का पता करना है तो भाई लोग युपी चुनाव पर नजर डाल लें, हां चश्मा उतार कर। आजकल शाही बोन लेस कबाब के शौकीन बड़ी संख्या में मिलने लगे है। इसकी फेहरिस्त में अपने लल्लू भैया, दीदी जी, बहन जी और तो और कामरेड भी शामील है। लोग समय समय पर जायका बदलने के लिए कभी शाही बोन लेस कबाब तो कभी मुगलई बोन लेस कबाब की डिमांड में गला फाड़ कर चिल्लाते नजर आतें है।

अब रही बात कबाब में हड्डी की तो यह अब नहीं चलेगा। देखा नहीं बाबा और बुढ़उ का का हाल हुआ। ला-हौल-बिला-कुवत। रामलीला में महाभारत करबा दी बोन लेस के शौकीनों ने। बुढ़उ को तो जंतर मंतर से लेकर आजाद मैदान तक ऐसा पोलिटिकल भूल-भुलैया में फंसाया कि बेचारे की जान पर बन आई। लोग बाग तो यही सोंचतें है, गोया जान है तो जहान है पर बुढ़उ को समझ आये तब न।
भैया, बोन लेस की बात ही निराली है। उनकी तो ठाठ ही ठाठ है। अब आपसे कुछ भी कहां छुपा है, कई लोग रीढ़ की हड्डी निकाल कर बोन लेस बने और माननीय की कुर्सी पर बिराजमान है। जय हो।

(कार्टून- गूगल देवता के सौजन्य से)


17 जनवरी 2012

प्यार पर पहरा---


प्यार पर पहरा---
जमाना भले बदल गया है पर सोंच नहीं बदली है। बरबीघा थाने में अपने दो माह के बच्चे के साथ इस प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर रखा गया है और इनका जुर्म यही है कि इन्होने प्रेम विवाह किया है और वह भी अर्न्तजातिय। लड़की यादव जाति की है और लड़का बढ़ई। दोनों एक ही गोडडी गांव के रहने वाले है और बचपन से एक दूसरे से प्रेम करते थे। लड़का 2010 में एसकेआर कॉलेज में पढ़ता था और इंटर का परीक्षा देने से पुर्व ही घर से भाग कर प्रेम विवाह कर लिया। लड़की के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज करा दिया और पुलिस भले ही अपराधियों को पकड़ने में नाकाम रहे पर प्रेमी जोड़ों को पकड़ने में तत्परता दिखाती है और दोनों को नवादा जिले के कटौना गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को शेखपुरा कोर्ट में हाजिर किया जाना  है और फिर जेल..





02 जनवरी 2012

यही तो है साथी जिंदगी का बाजार..


पांच वर्ष का भतीजा गोलू जो अपने मामा के पास गया हुआ था की तबीयत खराब होने की वजह से फरीदाबाद जाना हुआ। एक सप्ताह लगभग रहा पर वहां मेरा जी नहीं लगा। या यूं कहें की शहर की रंगीनियों ने मेरा मन नहीं लुभाया या यूं कहें की लगातार क्लिनिक में रहते हुए ही मन ऐसा हो गया, पता नहीं क्यूं पर मन नहीं रमा और फिर 1 जनवरी को ही वहां से भाग आया। एक उदासी और एक खालीपन सा कुछ रहा लगातार। हां जमकर सैंडबीच, बर्गर और कॉफी का मजा लिया।
पर जो हो कुछ अच्छा भी हुआ। जैसे की अकस्मात इमरजेंसी होने की वजह से पहली बार हवाई जहाज से यात्रा करनी पड़ी और एक अलग दुनिया देखने को मिली। असमानता की एक उंची खाई। और फिर फेसबुक दोस्त मनीष कुमार (फरीदाबाद) ने इस आभासी दुनिया की दोस्ती का भास कराया और अस्पताल से लेकर हर जगह मुझे एक अपनापन दिया, लगा ही नहीं की हम दोनों नीजी दोस्त नहीं है। और फिर हरियाणा की महिलाओं की एक सबसे खास बात तो मुझे बहुत अच्छी लगी वह उनका अपने सेहत का ख्याल रखना। सभी महिलाऐं जुती और मौजे पहने दिखी, ग्रामीण भी, मन प्रसन्न हो गया। अपने यहां हो जैसे जुती घर में भी तो ठंढ में महिलाऐं नहीं पहनती और बीबी से रोज किच किच हो जाती है स्वेटर क्यों नहीं पहना, मफलर तो बांधो, पर असर नहीं, खैर 1 जनवरी को दिल्ली धुमने के प्रस्ताव को ठुकरा कर नव वर्ष रेलगाड़ी और औटो मे ंकाटी और अब अपने घर पहूंच गया। भतीजे की भी अस्पताल से छुटटी हो गई।

वहां के बाजार मे धुमते हुए चंद शब्द चुरा कविता की शक्ल दे दी, सोंचा आपके साथ सांझा कर लूं..


बेवजह
भीड़ है
आपाधापी है
कुछ खरीददार
कुछ दुकानदार
कुछ डेढ़ रूपया हरेकमाल की
सोंच रखतें हैं
कुछ मोल भाव कर
सोंचते है
मिल जाए सब कुछ सस्ते में,

कुछ हर कीमत पर बचा लेतें हैं!
कुछ बेकीमत बेच देते घरवार..

यही तो है साथी जिंदगी का बाजार..



20 दिसंबर 2011

जनलोक पाल भगाओ संधर्ष समिति।


     आज मंतर मंतर मुक्ताकाश मंच में जनलोक पाल भगाओ संधर्ष समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाने माने  ढोलक डुग्गी राजा ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डुग्गी राजा ने कहा - मित्रों जिस तरह से इस देश के सर्वोच्च सत्ता  (मैडम) को चुनौती देने का प्रयास किया जा रहा है वह इस देश ही नहीं पूरी दुनिया के नेताओं के लिए खतरनाक है। आज इस बैठक का आयोजन मैडम एवं चिर युवा सह हाइजिनिक दलित प्रेमी युवराज के आदेश पर किया गया है। हमारी सबसे बड़ी चिंता इस विषय को लेकर है कि जिस देशवासियों ने हम जैसे  के भरोस  देश (दूध) की रखवाली का भार छोड़ रखा है उस पर से हमारा अधिकार छिन्ने का प्रयास एक बुढ़ा आदमी कर रहा है। साथियों बंाझ क्या जाने प्रसव पीड़ा का हाल उन्हें क्या पता कि कैसे कैसे तिकड़म और कितने काला धन को खर्च कर हम नोट को वोट में बदलते है और तब जाकर हमे यह अधिकार मिलता है और अब इसपर ही खतरा मंडराने लगा है इसलिए हमें एक जुट होकर इसका विरोध करना चाहिए। वहीं बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए अधिक वक्ता टिम्पल जी ने कहा कि इस देश को इस जैसे बुढे आदमी से बचाना होगा और इसके लिए जरूरी है कि जनलोक पाल भगाओं संधर्ष समिति के बैनर तले हम लोग एक जुट होकर आंदोलनकारियों पर हमला करें और करायें। हलांकि कई हमले मैंने करा कर देख लिया पर मंुह की खानी पड़ी और जब हमलोगों ने बुढें की फैजी को केश मे फंसाने की कोशीश की तब भी कामयाबी नहीं मिली अतः अब हार कर इस बैठक में ही रणनीति तय कर हमला करना होगा। साथियों हमने मैडम के इशारे पर सोशल मीडिया पर भी अंकुश लगाने का प्रयास किया पर सब मिल कर चिल्लाने लगे। भला बताई, यह भी कोई बात हुई, सर हमार और धर कुत्ते का। वहीं बैठक में बोलते हुए पी चिंता हरण ने कहा कि मित्रों आज के समय जब हमारे प्रमुख फंड मैनेजरों को तिहाड़ की हवा खिला दी गई तब अब मेरे उपर भी विरोधी लग गए है। भला बताई 2 जी हो या 3 जी, जब तक फंड की व्यवस्था नहीं होगी तब तक हमलोग कैसे बार बार सिंहासन पर बैठ सकेगें।
इसी तरह के विचारो के साथ अन्त में बैठक में निर्णय लिया गया कि हर हाल में जनलोक पाल को लटकानों के लिए संधर्ष को तेज करना है वरना हम सभी लोगों को इतिहास कालीदास के रूप में जानेगा। इतनी मेहनत और मशक्त से यहां तक पहूंचते है और जब गंगा ही नहीं बहेगी तो  भला हाथ कैसे धोबेगें। बैठक में एक बाबू साहेब टाइप ने भी खड़ा होकर समिति के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह सब वही लोग करबा रहें है जिन्हें मौका नहीं मिला कमाने का। भला इसमें भ्रष्टाचार कहां कि कुछ पैसा लेकर किसी का काम समय पर कर दिया जाय। अजि महाराज जब नगद नारायण ही नहीं मिलेगा तब भला कौन बुरबक है जो ओवर टाइम करके काम का निवटारा करेगा।

कार्टून= साभार गुगल देवता