24 जून 2012

संपादक हरीश पाठक के जाने की खुशी


राष्ट्रीय सहारा के स्थानीय संपादक हरीश पाठक से बास्ता बस एक जिला कार्यालय प्रभारी और संपादक का था। स्वभावगत चापलूसी नहीं करने और काम से काम रखने की आदत आज के दौर में भारी पड़ती है और मेरे साथ भी ऐसा ही था। दर्जनों बैठकों में उनके साथ बैठना हुआ और पत्रकारिता के अधोपतन देखने को मिला। साल डेढ़ साल पहले बिहारशरीफ में हुए बैठक में सिर्फ और सिर्फ विज्ञापन की चर्चा होना और संपादक का खामोश, तमाशाबीन बना रखना मुझे खटका और मैंने उसे अर्न्तजाल पर व्यक्त क्या किया महोदय को बुरा लगा था और फिर अगले बैठक में ही हरीश पाठक ने तल्ख और व्यंगात्मक लहजे में कहा कि हां आपके सुविचार मुझे न्यूज पोर्टलों पर पढ़ने को मिल जाते है पर मैंने कोई नोटिस नहीं लिया। सबसे निचले स्तर पर पत्रकारिता करते हुए किसी से डरने की बात नहीं होती और यह साहस विज्ञापन की वजह से होता है और फिर कोई नौकरी तो होती नहीं कि निकाल दोगे। मामूली सा मानदेय की परवाह क्या? विज्ञापन के वजह से यह कि जब विज्ञापन आप अच्छा खासा देते है तो आप एक कमाउ पूत होते है और मैं विज्ञापन का टारगेट हमेशा पूरा करने वालों में से था। सो परवाह नहीं किया और मुझपर गाज भी नहीं गिरी। अभी एक मार्च को हुए बैठक में जब युनिट हेड मृदुल बाली नहीं आए तो सिर्फ संपादक का ही आना हुआ और बैठक में एक बार फिर मुझसे उनकी तल्खी सामने आई और मिटिंग में ही लगभग सबपर बरस पड़े। मुझपर विशेष, अरूण साथी जी के विचार नेट पर बड़ा ही उत्तेजक होते है पर कभी किसी समाचार को लेकर मुझसे संपर्क नहीं किया जाता। कोई संपर्क नहीं करता। मोबाइल पर भी नहीं। सही भी था। आज तक कभी संपादक से समाचार को लेकर संपर्क नहीं किया। कभी उनसे मिलता भी नहीं। यह विज्ञापन की वजह से संपादक के घटे कद की महिमा थी और हताश संपादक की व्यथा। यह भी की विज्ञापन ने एक संपादक का कद इतना छोटा कर दिया कि संवाददाता का उनसे कम सरोकार रहता है और विज्ञापन प्रबंध से  अधिक।

फिर मुझे लगा कि एक ही संस्था मंे काम करते हुए इस तरह की तल्खी ठीक नहीं सो उनसे जाकर केबीन में मिला। उन्हांेने मुझे बैठने के लिए नहीं कहा! तब भी मुझे लगा कि बात करनी चाहिए। जब बात प्रारंभ की तो वे लगभग बरस पड़े। आप नेट पर क्या क्या लिखते है, बहुत बड़े विद्वान समझे है? मैं भी कोई बेकार आदमी नहीं हूं। मेरे भी कई किताब छप चुके है। विद्वता का दर्प। मैं तुरंत बाहर आ गया। फिर कभी उनसे बात नहीं की। फिर मुझसे अखबार का कार्यालय छीन लिया गया। शेखपुरा रिर्पोटर नवीन सिंह को दिया गया और मैंने अखबार को अलबिदा कह दी। बात खतम।
मैंने कोई लॉबिंग नहीं की। किसी से नहीं मिला। कोई फरियाद नहीं की। सोंचा, पत्रकारिता निष्ठा और ईमानदारी से करनी है तो चापलूसी कैसा? पर मन में यह बात खटकटी रहती कि सच अगर ब्लॉग पर नहीं लिखता तो आज कार्यालय प्रभारी बना रहता पर क्या करें कुछ आदतें है कि बदलती नहीं और जब मीडिया मंच पर उनके जाने की खबर देखी तो लगा कि इस गरीब की हाय लग गई।
कल ही तो कहीं पढ़ा है-
कहो तो खरीद लूं दुनियां, कहां की मंहगी है।
बस जमीर का सौदा बुरा सा लगता है।।

22 जून 2012

पेसुआ हनुमान (चुटकी)


अरूण ‘‘साथी’’

बाबा बाचाल है! जंगलराज के समय बाबा का बड़ा प्रताप था। इन्हें राजा का खासम-खास माना जाता था और प्रतापी बाबा खूब नेम-फेम कमाए। जैसे ही जंगल राज गया बाबा की बोलती बंद। ई बात बाबा बर्दास्त नहीं कर सके सो बाबा चित्त-पटांग हो गए। बाचाल बाबा भानूमति के कुनबे के नए सु...शासनी राजा के राज दरबारी बन गए। बाचाली बाबा, फटाफट बोलने लगे। हंगामा होने लगा। फिर जब बाबा ने कहा कि गठबंधन रहे कि खत्म हो, हम सेकूलर के साथ रहेगें तब किसी स्वनाम धन्य राजसी दरबारी को आकाशवाणी हुई की बाबा पोसुआ हनुमान है। जय हो। 
पोसुआ हनुमान, काफी शोध-विचार करने के बाद कल्कुलेटर से जो नतीजा निकला वह तेंतिस हजार के करंट का झटका था। हनुमान मने उ हनुमान नहीं जो राजा राम के भगत थे, हनुमान मने बंदर, उछल-कूद करे वाला। और पोसुआ मने पालतू। बड़का बात यह कि पोसुआ हनुमान को पोसना हजार हाथी रखने जैसा है। बड़ा खर्चा है। पुराने राज से जब इनका खर्च उठाया नहीं गया तो नये दरबार में है।
वैसे यह तो हमारा मतिभ्रम ही है कि कभी जंगलराज तो कभी सु....शासन के फेरा में फंस जाते है। सब माया है, बाकि सब ऐके है। मतिभ्रम नहीं होता तो जंगलराज के कई जनावर सु...शासन में दरबारी है, नाम में क्या रखा है, काहे कह दे, डर तो लगता ही है।
क्या कहा डर के आगे जीत है, लिजिए तो एक नाम और काला (श्याम) अक्षर भैंस बराबर....बाकि आप बताईए। आदत ही है आप सबकी, दूसरके के कंधा पर बंदूक रख के छोड़े के।
चर्चा तो पुराना दरबार में भी हो रही है, भले ही दरबारी नहीं थे पर भौजी तो थी, गर्मा कर बोली-साहेब आप फेरा में फंस गए, ई सब तरे मलाई खा रहा है।
साहेब कहां चुप रहते, बोल-जमाना औसने है जी, गुड़ खाए और गुलगुला से परहेज....। ससुरा हम तो गुड़ और गुलगुला दोनों से परहेज के फेरा में कलट गए।
जो हो सो की- भिसलरी वाटर और गुलाब मिलाकर नहाने वाले नेता जी टपक पड़े। चुपेचाप तमाशा देखिए, सब मिलकर इनका क्रिया करम करे में लग गया है।
धत्त तेरी के बुरबक, चोप रहिए, यहां तो करेजा पर भौंसा लोट रहा है। मैडम से जोंक नियर चिपके के फेरा में ई लगा हुआ है। ई हमरे सेकुलर वाला फंडा से चिमोकन नियर चिपके बाला है, जहां मैडम चिपका की सब गुड़ गोबर हो जाएगा।
तभी भौजी टुभुक पड़ी-साहेब, ई सेकुलर कौनो सौतनिया के नाम है, नींदों में आप बड़बड़ाते रहते है।
ई ला, अब इनकरा कैसे समझाबें, सुना- जो बहुसंख्यकों को गरिताया है और अल्पसंख्यकों को पुचकारता है, उसे सेकुलर कहते हैं।
अच्छा साहेब, तभिए सेकुलर सरकार में कसाब और अफजल गुरू ऐश कर रहल हें,, 
जय सेकुलर भगवान की,, जय हो...

24 मई 2012

कांग्रेसियों के नाम मैडम की एक अपील। उर्फ यह साढ़े सात रूपया कितना होता है।

अरूण साथी
हमारी लोकप्रिय सरकार ने पेट्रोल की कीमत क्या बढ़ाई, लोग चिल्ल पों करने लगे । हद है भाई, आखिर सरकार मैडम जी चलाएगीं की चिल्ल पों करने वाले लोग संधी। अजी जब वोट देते वक्त जनता को तकलीफ नहीं होती और हमारा समर्थन करती है तो यह इस बात को साबीत करने के लिए काफी नहीं की जनता का हाथ कांग्रेस का साथ है। और फिर हो न हो चिल्लाने वाले मीडिया के पीछे आरएसएस का हाथ ही है। मैडम के दरबार में बैठकी सजी हुई है और एक गांधी टोपी पहले नेता जी ने मख्खन लगाई तो दरबार में कई लोगों ने बोलने की हिम्मत जुटा ली। हलंाकि दादा के चेहरे पर थोड़ी तल्खी थी पर वे उसे छुपाने में सफल होते हुए बोले-दीदी को क्या हो जाता है मैडम, जब-तब विपक्षी के साथ जाकर खड़ी हो जाती है। हमने तो अपने अनुभव के आधार पर ही सोंच समझ कर तेल की कीमत बढ़ाई है। मैडम आपका यह फैसला बिल्कुल जनहितकारी है। आखिर आप दूरदर्शन है। दूर तक देखकर कोई भी फैसला करतीं है। पहली बात तो यह कि संसद का सत्र खत्म हुआ और पेट्रोल की कीमत एकाएक साढ़े सात रूपये बढ़ा दी। ज्यादा चिल्लाओंगे तो एक रूपया घटा देगें। बस।

          यह तो आपकी उदारता है कि अब भी डेढ़ रूपया घाटा लग रहा है पर आपने उसे सहने की हिम्मत दिखाई। मैडम जी मैं तो कहता हूं कि अपने कार्यकर्त्ताओं के नाम एक अपील जारी कर यह बात बताई जानी चाहिए कि तेल के दाम बढ़ने से जनता का कितना भला होने वाला है। सबसे पहला दुरदर्शन फैसला तो यही है कि पूरे विश्व में जहां प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है वहीं अपने देश में भी ग्लोबलवार्मिंग का मामला जोरों पर है फिर भी लोग दनादन गाड़ी पर गाड़ी खरीद रहे है। आखिर हमारी सरकार ने लोगो ंको सम्पन्न बना दिया है सो लोग बाज कहां आने वाले, इसलिए तेल के दाम बढ़ने से लोग गाड़ी खरीदना कम करेगें और इससे प्रदूषण और ग्लोबल बार्मिंग की समस्या कम होगी। 

तभी दरबार के रत्न सिप्पल जी महाराज से रहा नहीं गया और उवाच दिये- मैडम, पेट्रोल की कीमत बढ़ने से सबसे बड़ा फाइदा तो आम आदमी का ही हुआ है। महानगर से लेकर गांव की सड़कों पर गाड़ियां सरपट दौड़ती रहती है और इससे एक नहीं कई परेशानी होती है। पहली परेशानी तो यह कि महानगर में रोड जाम, आम हो गया है। अब मंहगे तेल से जाम से निजात तो मिलेगी ही, दूसरा फायदा यह कि अब लोग या तो पैदल चलेगें या साइकिल से। दोनों ही हाल में उनका सेहत सुधरेगा। देश में डायबटीज की शिकायत तेजी से बढ़ रही है और जब लोग साईकिल की सवारी करेगें तो इस बिमारी में सुधार आएगा ही।

और अन्त में दरबार में कहीं से कुत्ते के भौंकने की आवाज आई और सब उसकी तरह मुखातिब हो गए। आश्चर्य कि मैडम से लेकर सभी दरबारी तक उसकी भाषा को समझ रहे थे। सो उस डॉगी ने भौंक दिया। मैडम जी यह सब आरएसएस का प्रोपगंडा है। जनता तो इससे खुश है, खुश नहीं होती तो आज सड़कों पर गाड़ियां नजर आती? और मीडिया वाले भोंपी तो आरएसएस से मिले हुए है सो आज यहां से ही अपने कार्यकर्त्ताओं के नाम उक्त आशय की अपील जारी कर दी जाए और यह फरमान कि कलेजा तान के कांग्रेसी पेट्रोल के ंदाम के बढ़ने के जनहितकारी फायदे को लोगों को बताए और देश को विकास की राह पर पैदल लेकर जाए...।

मैडम जी खामोश रही, तभी वहां युवराज ही आ गए।  सभी ने एक सुर से युवराज को अभी अन्डरग्राउण्ड ही रहने की सलाह दी। मैडम ने भी कहा-यह सब बेकार की समस्या है और इस सबसे टूमको कुछ लेना डेना नहीं, साइलेंट रहो, और रूम से बाहर मट निकलो कोई मीडिया बाला पकड़ लेगा।
पर मम्मी ओबामा अंकल का कॉल आया था, पेट्रोल की कीमत बढ़ाने के लिए थैंक्स कह रहे थे, अंकल बोले-मम्मी को कहना कि मैंने भारत मंे तेल की अधिक खपत पर चिंता जताई थी और आपने समझदारी से काम ले लिया।

जाते जाते युवराज ने पूछ लिया-मम्मी यह साढ़े सात रूपया कितना होता है। 



09 मई 2012

बिहार मे बिकाउ मीडिया का दूसरा पहलू।


अरूण साथी
बिहार में बिपक्ष सत्ता पक्ष को कम और मीडिया को ज्यादा घेरने-गरियाने में लगी हुई है। वह चाहे लालू प्रसाद यादव हो, रामविलास पासवान या आधा भीतर आधा बाहर बाले अवसरबादी संगठन बिहार नवनिर्माण मंच के नेता उपेन्द्र कुशवाहा, अरूण सिंह। मीडिया को गलियाने के इस आग में घी का काम किया प्रेस परिषद के अध्यक्ष जस्टिस माकाण्डेय काटजू का बयान और फिर सोशल मीडिया साईट्स तो है ही कीचड़ उछाने के लिए। कई बार मैंने भी इस संबंध में लिखा है पर आज मैं सीक्के के दूसरे पहलू पर चर्चा करना चाहूंगा जिसे मैंने नजदीक से जाना, देखा है।
सबसे पहले में विपक्ष की नेताआंे की बात करू तो सत्ताच्युत होने के बाद बिहार से बिपक्ष ऐसे गायब हो गया जैसे कि गदहे के सर से सिंघ। राग दरबारी के शौकीन नेता साइरस पंछी की तरह प्रतिकूल मौसम देख दिल्ली प्रवास पर पलायन कर गए और यदा कदा बरसाती मेढ़क की तरह चुनावी मौसम में टर्र टर्र करने लगे जिसे जनता ने पसंद नहीं किया। बिडम्बना यह कि रामविलास पासवान के चार दिवसीय दौरे पर आने की खबर अखबरों मंे छपती है। परिणामतः सत्ता निरंकुश होती चली गई। राजधानी से लेकर प्रखण्ड स्तर तक विपक्ष के कार्यकर्त्ता अनाथ आश्रम की तलाश में सत्ता का दामन थाम लिया। चोर से लेकर हत्यारे और बलात्कारी तक को थाने से एक फोन पर छुड़ा लेने वाले चलन को रोकने के लिए नीतीश कुमार ने पोल्टीशीयन-पुलिस कनेक्शन को खत्म कर दिया। इसका दुष्परिणाम यह की निरंकुश सत्ता को टोकने वाला कोई नहीं बचा। राष्टकवि रामधारी सिंह दिनकर की उक्ति, हो कहीं भी अन्याय उसे रोक दो, पाप करे यदि शशि-सुर्य उसे टोक दो कि परिपाटी समाप्त हो गई। सत्ता तानाशाह हो गई, बिहार पुलिस ब्रिटिश पुलिस की तरह काम करने लगी। जनता का दर्द सुनने वाला कोई नहीं बचाा और परिणामतः आम आदमी सड़क पर उतरा और पुलिस की बहिशयाना चेहरा किशनगंज, नवादा, नालन्दा, शेखपुरा और अभी हाल में औरंगाबाद में सामने आया। जैसे जैसे आम आदमी का गुस्सा सड़कों पर फूटने लगा वैसे वैसे दमन चक्र चलने लगा और सरकार ने आंदोलन के लिए गठित घारा 353 को जमानती धारा से बदल कर गैरजमानती कर दिया पर यह सिलसिला नहीं रूका। इस सब के बीच जनता के साथ उसकी आवाज उठाने के लिए कौन खड़ा था? आम आदमी की आवाज को मीडिया ने मुखर किया। सरकार को शर्मशार करते हुए उसे घेरा, कई बार नीतिश जी चिढ़ गए पर मीडिया अपना काम करती रही।
हां विज्ञापन के गौरवाजिब दबाब में प्रिंट मीडिया की धार कुंद हो गई कई बार सरकार की पहल पर कुछ पत्रकारों के साथ अन्याय किया गया पर यहां भी विपक्ष कहीं नजर नहीं आया, मतलब साफ कि बिहार में जिसे हम बिकाउ मीडिया कहते है उसी ने विपक्ष की भुमिका निभाई।
और इस सब के बीच जब पानी सर से उपर चला गया तो विपक्ष ने गीली मिटटी खोद कर फरहाद बनने के तर्ज पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करना शुरू किया या कहीं कहीं औपचारिक धरना देना प्रारंभ किया और उनकी यह खबरें या तो मीडिया में जगह नहीं पा सकी या उनके अनुसार बाजिव जगह नहीं मिली। तब पर भी कुछ कुछ मीडिया हाउसों ने प्रमुखता से खबरें लगाई पर इस सब में समुची मीडिया और ईमानदार संपादकांे और पत्रकारों को कठघरे मंे खड़ा कर दिया गया। उसे शर्मशार किया जाने लगा और देखते ही देखते बिहार में सुशासन का श्रेय मीडिया के मथ्थे आ गया गया। बिहार मंे कुशासन और सुशासन की चर्चा फिर कभी, अभी तो बस मीडिया ही।
बिहार नवनिर्माण मंच के नेता अरूण सिंह अभी हाल में ही मेरे यहां आए हुए थे और संवाददाता सम्मेलन के कवरेज के लिए जब गया तो उन्होंने और उनके साथियों ने सीधा कहा, आप लोग तो बिक गए है, न्यूज कहां छपती है? मेरा तो तरबा का घूर कपार पर चढ़ गया। छोटे से कस्बाई ईलाके में रहकर भी मैं हमेशा उनके द्वारा एयरकंडीशन हॉल, स्वीट डिश के साथ प्रायोजित संवाददाता सम्मेलन की खबरे देख-पढ़ रहा था और यदा कदा औपचारिक कुछ घंटों की घरना की खबर भी मिल जाती थी, यह सब मैंने कैसे जाना? मेरे पूछने पर तर्क वितर्क और उनकी थोथी दलील के बाद मैंने सीधा उनकों इस बात का एहसास कराया कि आधा भीतर आधा बाहर की राजनीति को मीडिया समझती है और आप इसे अपनी मर्जी से इस्तेमान नहीं कर सकते? कौन है ये नवनिर्माण मंच वाले, जदयू के राज्यसभा संासद उपेन्द्र कुशवाह, विधान सभा में गलबहियां डालने वाले अरूण सिंह इत्यादि। सिंद्धांतहीन राजनीति के इन पुरोधाओं को मीडिया ने ही इतना बड़ा किया और जब जब मीडिया ने इन लोगों को अतिरिक्त कवरेज दिया तब तब ये लोग नीतीश कुमार के हाथों मंहगें दामों मे बिके और जब उनके ब्लैकमेंलिंग फंडा को नीतीश कुमार ने नकार दिया तो लगे है चिल्लाने!
यह सच है कि बिहार की मेन स्टींम मीडिया, खास कर पिं्रट मीडिया सरकार की खबरो को प्रमुखता से जगह देती है और इसके पीछे विज्ञापन का खेल है पर यह भी सच है कि बिहार में बिपक्ष की भुमिका में बस और बस मीडिया ही है जिसके भय से हिटलरी प्रशासन सहम जाती है। छोटी खबरों पर पत्रकारों के फैज लड़ती भीड़ती है और खबरों पर पहल होती है। एक ब्रेकिंग न्यूज का असर सेंकेन्ड मंे होता है और सम्बन्धित थानों में पटना पुलिस मुख्यालय से फोन की घंटी बज जाती है। एक्शन लिया जाता है कार्यवाई भी होती है।
यह बात भी सच है कि अब न तो रामनाथ गोयनका जैसी शहीदी शख्शियत हैं और न हीं प्रभास जोशी जैसे पत्रकार, तब भी आज बहुत से लोग अपनी ही ईमानदारी से रोज रोज संधर्ष करते हुए अपने को साबीत करने में लगे है और उन जैसे लोगों के लिए जब यह शब्द सामने आता है कि बिहार में मीडिया बिकाउ है तो उनका कलेजा चाक हो जाता है इसलिए बिहार का विपक्ष आंदोलन के लिए सड़क पर उतरे और महज मीडिया के भरोसे नहीं बल्कि जनता के भरोसे और फिर देखे कि कैसे मीडिया उसे कवर नहीं करती, आग लगेगी तो धुंआ तो उठेगा ही, बिना आग लगाए ही धुंआ उठाने के लिए मीडिया पर क्यों जोर जबरदस्ती की जा रही है और सिर्फ और सिर्फ चौथेखम्भे के माथे कलंक लगाया जा रहा है।

28 मार्च 2012

चोर के दाढ़ी में तिनका उर्फ चोर चोर मौसेरे भाई उर्फ चोर बोले जोर से....


अरूण साथी-(व्यंग्य)
बचपन से ही मास्टर जी समझाते रहें चोर की दाढ़ी में तिनका तथा चोर चोर मौसेरे भाई का अर्थ पर इ खोपड़िया में आज तक नहीं घुसा और आज अचानक जब दिल्ली के संसद भवन का लाइव शो देखा तो बात समझ में आ गई। 
     गांव में एक किस्सा है कि काजी साहब के अदालत में मुकदमा आया चोर को पकड़ने का और कई लोग थे, काजी साहब ने तुक्का मारा जिसके दाढ़ी में तिनका होगा वही चोर, असली चोर ने तुरंत अपनी दाढ़ी साफ करनी चाही और धरा गया..। यहां किसको धरियेगा सब अपनी अपनी दाढ़ी साफ करने में लग गए..। जय हो जय हो।
    एक किस्सा और, एक बार गांव के बड़का जमींदार के बेटा मेरे मुर्गीखाने से मुर्गी चुरा कर भाग रहा था। मैंने देख लिया, आवाज लगाई, पर वह रूका नहीं। मैं भी कहां रूकने वाला था। रूकता भी काहे। बड़े लाड़ प्यार से पाला था उसे, भविष्य के सपने भी संजोए थे। बड़का बड़का सपना, मुर्गी के सहारे। एक मुर्गी कई अंडे, अंडों से चूजा, चूजों से फिर मुर्गी और फिर उसे बेच कर बेटे का नाम स्कूल में लिखवानी थी। बेटा पढ़ लिखकर कर चपरासी बनता और घर मे दो सांझ चुल्हा जलता, पेट में दो जून रोटी जाती और अपना जिनगी भी चैन से कटता। पर उसी को चुरा लिया, जमींदार साहब के बेटा मंुगेरना। अब गांव में मुंगेरना का धाक भी बड़का भारी था। जमींदारी भले ही चली गई पर ये लोग आज भी जमींदार ही थे। कौन हिम्मत करता इनके खिलाफ बोलने की। हिम्मत तो रामू काका ने किया था जब उसकी बेटी को... पर हुआ क्या? बेचारे जेल में सड़ रहे है। कहते है जमींदार साहब कि अब लोकशाही में जमींदारों को लठैत रखने की जरूरत का है, इ थाना पुलिस काहे है। पैसा फेंको तमाशा देखो।।।
पर मैं क्या करता, सपनो की चोरी हुई और वह भी आंखों के सामने, सो दौड़ पड़ा पीछे पीछे। मेरी भी बुद्धि कुछ भ्रष्ट मानते है गांव बाले। कहते है कि पगला गया है बगलुआ। बुरबक, लोकतंत्र, संविधान, मानवाधिकार जनलोकपाल और भ्रष्टाचार की बात करता है। कभी कभी कुछ समझाते भी थे, किताब में लिखल बात, घोड़ा के पाद....। पर कहां समझ आता था। सो दौड़ते हुए पहुंच गए बाबू साहेब के दरबाजा पर। बड़का बाबू साहब सामने मिले। ‘‘क्या बात है?’’ मैंने कहा- ‘‘आपके बेटे ने मेरी मुर्गी चुरा ली उसी के सहारे मैं सपना देखा था परिवार के पेट में दो जून रोटी की....।’’ ‘‘अरे, जमींदार का बेटा मुर्गी चुराएगा? पगला गया है का? बेटे को बुलाया, अरे मंुगेरना...। पूछा, तूने मुर्गी चुराई, उसने कहा-‘‘नहीं बाबू जी! मैं ऐसा क्यूं करूगा!’’ बगल में नौकर पगला खड़ा था-बोल दिया, ‘‘क्या बाबू जी आपके हाथ में खून तो लगा है और आप इंकार कर रहे है, देखिए इसे ही कहते है चोर के दाढ़ी में तिनका।’’ पर वह तो पागल था उसकी बात का क्या? और फिर क्या था, सभी लोग हो हल्ला करने लगे, साला जमींदार का बेटा मुर्गी चुराएगा। हो हो हो हो हो....। चोर चोर मौसेरे भाई। और चोर बोले जोर से। कई मुहावरों का अर्थ उस दिन मैं समझ गया था। 
बड़का साहब अपने लोगों से बोल रहे थे-‘‘यह हिम्मत कि दो जून की रोटी के सपने देखे, साला, फिर हमलोगों के घर मजूरी कौन करेगा? इसलिए तो बेटा ने बुद्धि का काम किया, न रहेगी मुर्गी न रहेगा सपना।’’ 
और आज।
संसद भवन का नजारा देख इन मुहावरों का अर्थ फिर से समझ गया। बेचारे सिसौदिया ने तो महज एक मुहावरा सुनाया था और वे भड़क गए। जैसे चोर को चोर कहो तो भड़कते है। भड़के भी ऐसे कि सभी के दाढ़ी का तिनका तिनका नजर आ गया और मौसेरे भाई की तरह जोर जोर से बोलने लगे। लोहीया और जेपी के समाजवाद की रंथी को कांधें पर उठाए बेचारे कठोर सिंह यादव को तो सबसे ज्यादा गुस्सा आया संसद मे हाजीर करो.....भाई बेटा जब विरासत का राजा बन जाए तो बाप निश्चिंत हो ही जाता है सो दिल्ली की राजनीति में दिल्लगी करने लगे। और जॉर्ज साहब को वाणसैय्या पर लिटा चारणी के सहारे मुखौटा अध्यक्ष बनने वाले हमारे शीतल यादव को तो और अधिक गुस्सा आ गया। भला बताओं, चोर, डकैत, मर्डरर यह सब कहने का सर्वाधिकार तो हमारे पास सुरक्षित था उसे कोई अपनी संपत्ति बताएगा? अजी यह सब तो नेताओं ने अपने नाम पेंटेंट करा रखा है। 
चलो जो भी हुआ पर अब बच्चो को समझाने में दिक्कत नहीं होती, जैसे कि मुहावरो का अर्थ जब बनाने के लिए गोलू को दिया तो उसने यूं बनाया।
चोर की दाढ़ी में तिनका-सिसोदिया के बयान पर भड़के नेताओं ने यह बता दिया कि चोर की दाढ़ी में तिनका होता है।
चोर चोर मौसेरे भाई-अन्ना टीम पर निंदा प्रस्ताव और जनलोकपाल के मुददे पर नेताओं का साथ साथा आना।
चोर बोले जोर से- संसद में नेताओं का जनलोकपाल पर भाषण देना। जय हो जय हो, अन्त में नेताओं ने कह भी दिया कि जब जनता ही हमे चुनती है तो 
वह भी चोर है... 
हम भी चोर तुम भी चोर
अभी नहीं आएगा भोर
करते रहेगें यूं ही शोर
अन्ना लगालो जितना जोर
वन मे बस नाचेगा मोर
पैरों पर कौन करेगा गौर
यह तो है पूंजीवादियों का दौर
गांधिवादियों को कहां मिलेगा ठौर
जय हो जय हो जय हो..

22 मार्च 2012

यह मीडिया तोड़ती मरोड़ती कैसे हे जी उर्फ मैंने ऐसा तो नहीं कहा था...


अरूण साथी (व्यंग्य)

जब-तब, जहां-तहां मीडिया में बयान देने के बाद जब गर्दन फंसती है तो टका सा जबाब होता है मीडिया ने तोड़ मरोड़ कर बयान को पेश कर दिया, मैंने ऐसा तो नहीं कहा था। अब कस्बे के मोहनजी चाय दुकान पर भी चुस्कीया संसद में इसी मुददे पर गर्मा गरम बहस हो रही थी। बहस में भाग लेते हुए मैने भी कुछ फेंक दिया-भैया अब जब श्रीश्री ने यह आरोप लगा दिया है कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया तो यह बात पक्की हो गई कि मीडिया, बयान को तोड़ मरोड़ देती है। हलंाकि इससे पहले मैडम, युवराज से लेकर मंत्री संत्री और धनवन्त्री तक आरोप लगा रहे थे पर कोई भरोसा ही नहीं कर रहा था! मैं तो तभी से कहूं कि यह मीडिया होती ही है बड़ी चालांक, जिस तिस के मंुह से जो सो बयान घुंसेड़ देती है और फिर रपेट रपेट कर कहने वालों को ही रपेट देती है। फिर क्या था, बेतर्क के तर्क निकलने लगी और संसद की ही तरह हो हल्ला, बेमतलक का। वह तो शुक्र है कि मैं ने तीसरी कप चाय का ऑर्डर दे दिया वरना यहां से भगाने का दुकानदार ने पूरा मन बना लिया था। 

खैर, शर्मा जी ने भी चुस्की के साथ चुप्पी तोड़ी, भैया ई बुद्धू बक्सा बाला सब बुद्धूये बनाते रहता है, सतयुग में सरसत्ती माय कैकेयी के जिह्वा पर बैठके राम को बनवास दिला दी थी और इस भठयुग में मीडिया बाला ही सरसत्ती माय बन जिह्वा पर बैठ के अंट शंट बोलवा देता है।

अब पंडित जी भी कहां चुप रहने वाले थे, सो उन्होने भी लंबा छोड़ा- अजी मैं तो कहूं ई नाराद मुनी के जात वाला पर भरोसा नहीं करे का है। इ हम सब को बुद्धिये बनाते रहता है?

अब दूध बेचने आए जादव जी से भी नहीं रहा गया, बोल दिये- तभिए तो भैया, हमर जात गोतिया के नेता सब संसद में कह रहे थे कि ई बुद्धू बक्सा को बंद होना चाहिए...। ई अन्ना नीयर आदमी के भी तोड़-मरोड़ मंत्र से ही ऐतना बड़का गो बना दिया है। सोंचना पड़ेगा भैया।

तभी पुराने कंग्रेसिया और उजर झकझक कुर्ता पहन थाना-ब्लॉक के दलाली करने वाले युगल बाबू को भी ताव आ गया, बोले-अजी हमरे पार्टी वाला नेता सब कबे से चिल्ला रहे है कि मीडिया पर लगाम लगाओ पर कोई रस्सीये नहीं देता है। तभिये तो दिग्गी बाबू को बिलेन बना दिया, अजी उनके मुंह से जो भी निकलता है सब मीडिया मंत्र से तोड़ल मरोड़ल रहता है। समझे की नहीं?
अब मैंने भी अपना अज्ञान अलाप दिया- 
जय हो, जय हो, बुद्धू बक्सा तो बेकार में बदनाम है।
इसको बुद्धू बनाना सबसे आसान काम है।
बस तोड़ने मरोड़ने का लगाना इल्जाम है।
और चौथेखंभे का काम तमाम है।।
जय हो...।