रेडियो मिर्ची पर आईपीएल का
विज्ञापन इस तरह से आता है
``भारत एक कृषि प्रधान देश है
यहां क्रिकेट की फसल लहलहाएगी´´
हां भाई....
अब हमलोग बैड-बॉल खाऐगें
स्टेडियम की पीच पर
चीयर्स गर्ल के साथ चौको-छक्कों से नहाएगें
मोदी सरीखे लोग डायमण्ड का
टॉयलेट सीट बनाएगें
तेन्दूलकर-धोनी अब भगवान कहलाएगें
मन्दीरों में ये पूजे जाएगें
बेचारा आम आदमी
आईपीएल , वर्ल्ड कप के महायज्ञ में
गांधी छाप चढ़ावा
दनादन चढ़ाऐगें
फुटपाथ पे पेट पकड़
रामदीन और धनश्याम सो जाएगें.................!