24 अक्टूबर 2026

गांव का देसी ओल और हाइब्रिड

#ओल 
यह देसी ओल है। इसे तैयार होने में तीन चार साल लगे। देसी ओल की सब्जी खाना बड़ी चुनौती है। बहुत कुलकुलता है। कुलकुलाना बंद हो इसके लिए बहुत प्रयोग होता है। नींबू का प्रयोग, तेल में छानना इत्यादि। पर तब भी खत्म नहीं होता। कहा जाता है कि इसका औषधीय गुण बहुत है।
अब, हाइब्रीड ओल बाजार में है। कुलकुलाना बंद। यही खूब बिकता है। पर देसी स्वाद नहीं है। गुणवत्ता वह नहीं है। अधिकतर सब्जियों ने यही हुआ है। फूलगोभी में खुशबू गायब। खीरा का तीखापन खत्म आदि..

बस..

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें