कसाई तो कसाई होता है..
आज मार काट है। बलि प्रथा। जीव हत्या। और आज कसाई की खूब कमाई हुई। पर कसाई कितना क्रूर है, देखिए।
बरबीघा के फैजाबाद मोहल्ले से पिछले कुछ दिनों में कई बकरे और बकरी की चोरी हो चुकी है। आज दोपहर, बीच सड़क से एक बकरी को चोर उठा ले गए। यह मो अंजर का था। उसका पूरा परिवार उसे खोज रहा है। एक बच्ची शिवकुमार जी के घर खोजने आई। वह सीसीटीवी कैमरा में देखने का जिद कर रही थी। वह बहुत उदास थी। कह रही थी,
"देखिये न सर, अभी पिछले सप्ताह ही बच्चा दी है। उसके पांच बच्चे है। सभी भूख से बिलख रहे है।"
मैं सोच रहा था, उस नन्हे बच्चे की आह कोई ईश्वर सुनता होगा क्या...?
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें