19 जनवरी 2010

सरस्वती पूजा का चन्दा बसुलने में ट्रक चालक की आंख फोड़ी

सरस्वती पूजा का चन्दा बसुलने में ट्रक चालक की आंख फोड़ी।

बरबीघा थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में एक ट्रक चालक की आंख फुट गई।
घटना उस समय घटी जब मनोज कुमार चालक कोयला उतार कर लौट रहा था। चालक मनोज
कुमार नालन्दा जिले का रहने वाला है। घटना सरस्वती पूजा के नाम पर चन्दा
वसूल करने वाले लड़कों कें द्वारा अंजाम दिया गया। घटना के बाद चालक वहीं
घटना स्थल पर बेहोश हो गया जिसे बाद ग्रामीणों के सहयोग से बरबीघा भेजा
गया जहां उसका ईलाज एक निजी चिकित्सालय में किया गया। घटना के सम्बंध में
होश में आने पर चालक मनोज कुमार ने बताया कि कुछ लड़को ने हाथ से ईशारा
कर गाड़ी रोकने के लिए कहा जब गाड़ी थोड़ी आगे बढ़ गई तो कुछ दूरी पर
दुसरी जगह खड़ा लड़कों ने पत्थर चला दिया जो कि शिशा तोड़ते हुए सिधा
उनके आंख में आ कर लगी। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज करा दी गई जिसमें
अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। ट्रक नावादा जिले कें कतरीसराय थाना
क्षेत्र के सैदी निवासी भुषण सिंह का बताया जाता है।

5 टिप्‍पणियां:

  1. धर्म आज सच्‍चे धार्मिकों के हाथ में है ही नहीं .. नहीं तो ऐसे हादसे होते क्‍या ??

    जवाब देंहटाएं
  2. "Simte lamhen" is blog pe tippanee ke roop me aapne nihayat sundar rachana pesh kee hai! Tahe dilse shukriya!Parindon ka chitr mere hee hathon bana hua hai..

    जवाब देंहटाएं
  3. HANJI DHARAM KE THAKEDARO KO KASURWAR KAHNA GALAT NHI.
    PRANTU TRUCK WALA BHI TO DARU PAR MAR MITTA H AUR SAKDO LUTATA H AUR DHARAM KE NAAM PAR SANP SUNGH JATA H

    जवाब देंहटाएं